फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   20 kilograms of plastic and indigestible material found in cow's stomach

Sirmour News: गाय के पेट से निकला 20 किलोग्राम प्लास्टिक और अपाच्य पदार्थ

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 kilograms of plastic and indigestible material found in cow's stomach
सचित्र--
विज्ञापन

रूमेनोटॉमी सर्जरी कर पशु चिकित्सालय ददाहू में बचाई गाय की जान, प्लास्टिक के साथ पत्थर और बेज़ौर भी मिले


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पशु चिकित्सालय ददाहू में सोमवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने एक गाय की सफल रूमेनोटॉमी सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। ऑपरेशन के दौरान गाय के रूमेन (पेट) से करीब 20 किलोग्राम प्लास्टिक, पत्थर, बेज़ौर और बड़ी मात्रा में अपाच्य आहार सामग्री निकाली गई। लंबे समय से पेट में विदेशी पदार्थ जमा होने के कारण गाय की हालत गंभीर बनी हुई थी।
पशु चिकित्साधिकारी ददाहू डॉ. मयंक गौतम ने बताया कि गाय को लंबे समय से भूख कम लगने, पाचन संबंधी समस्या और लगातार स्वास्थ्य गिरने की शिकायत के चलते पशु चिकित्सालय लाया गया था। जांच के बाद रूमेन में विदेशी पदार्थ जमा होने की आशंका हुई। इसके बाद रूमेनोटॉमी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान गाय के रूमेन से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के अलावा पत्थर, बेज़ौर और अपाच्य आहार सामग्री बरामद हुई। करीब 20 किलोग्राम सामग्री बाहर निकालने के बाद गाय का सफल ऑपरेशन किया गया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफल शल्य चिकित्सा में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक गौतम के साथ दलीप, हिमानी और पशु मित्र आदित्य समेत पूरी टीम ने सहयोग किया।
---
खुले में कचरा न फेंकने की अपील
डॉ. मयंक गौतम ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को खुले में पड़े कचरे, प्लास्टिक और पॉलिथीन को खाने से बचाएं। घर और पशुशाला के आसपास प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के सेवन से यह रूमेन में जमा हो सकता है, जिससे अपच, भूख में कमी, पेट फूलना और दुग्ध उत्पादन में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में यह पशु की मौत का कारण भी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed