फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा साहिब में दो दुर्घटनाएं, तीन घायल

पांवटा साहिब में दो दुर्घटनाएं, तीन घायल

Sat, 04 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब में दो दुर्घटनाएं, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा-सतौन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला हादसा पांवटा-सतौन एनएच -707 मार्ग पर हुआ। यहां टिपर और टेंपो की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। यहां दोनों घायल उपचाराधीन हैं। राजबन पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब से एक टेंपो राशन भरकर सतौन की ओर जा रहा था। उधर, सतौन ट्रक यूनियन के नजदीक एक टिपर प्लॉट में पत्थर खाली कर कमरऊ की तरफ जा था। इनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 42 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी जामनीवाला और 14 वर्षीय सोनू पुत्र धर्म सिंह निवासी सहारनपुर घायल हो गए। दोनों ही घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। यहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही राजबन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई। उधर, पांवटा साहिब के बातामंडी में एक बाइक स्किड होने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय साहिल पुत्र अहमद निवासी भूपपुर बाइक पर सवार हो कर अपने काम से बातामंडी स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर पर चोट आई है। उधर, पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने बताया कि एक युवक बाइक गिरने से घायल हो गया है। घायल का उपचार चल रहा है। डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed