{"_id":"5c532058bdec22738c0f1355","slug":"191548951640-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध रूप से पार्क किए वाहनों पर हो कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध रूप से पार्क किए वाहनों पर हो कार्यवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध पार्किंग पर की जाए कार्रवाई
रोड सेफ्टी क्लब ने एसपी को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब नाहन ने पुलिस प्रशासन से शहर में यहां-वहां खड़े बेतरतीब वाहनों को हटाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नवनियुक्त एसपी अजय कृष्ण शर्मा से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान क्लब के प्रधान विशाल तोमर ने कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल विशाल तोमर, धीरज गर्ग, नवनीत चौहान, कृष्ण शर्मा, अल्का गर्ग, पूजा तोमर, प्रदीप विज आदि ने एसपी को बताया कि शहर के अंदर गलियों में कई वर्षों से दोपहिया वाहन खड़े हैं, जो अब जंग खा रहे हैं। इन कंडम वाहनों को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे अंदरूनी मार्ग संकरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को जल्द यहां से हटाया जाना चाहिए। क्लब के सदस्यों ने शहर में यहां-वहां पार्क किए जा रहे बेतरतीब वाहनों का मुद्दा भी उनके सामने उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पार्क किए वाहनों को जल्द हटाया जाना चाहिए।