{"_id":"5af9a0474f1c1bde408b537d","slug":"191526308935-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दुर्घटना के कारणों की होगी जांच: डा. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस दुर्घटना के कारणों की होगी जांच: डा. बिंदल
Updated Mon, 14 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सोमवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेईनेटी में हुए भीषण बस हादसे में घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछा। डॉ. राजीव बिंदल ने जिला प्रशासन सोलन व चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का बेहतर ढंग से उपचार किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अवकाश वाले दिन घायलों के उपचार की दिशा में की गई त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय अस्पताल के सभी चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर सही उपचार मिलना आवश्यक है। सही समय पर सही उपचार से बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सकता है।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। साथ ही कारणों के अनुसार समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में सभी मार्गों की मरम्मत व आवश्यक सुधार करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को उचित निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को विभिन्न मार्गों के रखरखाव एवं मरम्मत की दिशा में त्वरित कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न मार्गों पर नियमित दुर्घटनाओं का कारण बन रहे ब्लैक स्पॉट को शीघ्र ठीक करने पर भी बल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर को विभिन्न सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनानी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।