{"_id":"5af5cc924f1c1be4408b47ff","slug":"191526058130-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा देश का भविष्य, हर प्रतिस्पर्था में रहें अग्रणी: आरएम रमौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा देश का भविष्य, हर प्रतिस्पर्था में रहें अग्रणी: आरएम रमौल
Updated Fri, 11 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून वैली स्कूल पांवटा में काउंसिल के चयनित पदाधिकारियों, हाउस कप्तान और उप कप्तानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को स्कूल परिसर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें स्कूल कप्तान वरुण गुप्ता समेत सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों ने बेहतर शिक्षा, खेलकूद, समेत सभी प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रहकर अपने क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र मोहन रमौल व प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने कहा कि युवा राष्ट्र, राज्य व क्षेत्र का भविष्य होता है। युवा वर्ग नशे से दूर रहें। शिक्षा, खेलों समेत प्रतिस्पर्धा में अग्रणी रहें। जीवन में किसी भी प्रतिस्पर्धा की तैयारियों में सामान्य ज्ञान से लेकर वर्तमान गतिविधियों का ज्ञान रहना भी जरूरी है। इसके लिए समाचार पत्रों का विशेष महत्व है। प्रदेश के प्रतिष्ठित अग्रणी समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ में युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धाओं से सामान्य ज्ञान की बेहतर जानकारियां मिलती हैं। चेयरमैन ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी व उम्मीदों पर खरा उतरने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे, जयदेव पांडे, सीमा गुप्ता, गौरी पांडे, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, जीआर बतरा, रेणुका ठाकुर, सुनिता तोमर, नंदिता सिंह, कल्पना शर्मा गुरमीत कौर, शिवानी ठाकुर, मयूर व रजनी विर्क समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
...
बाक्स...
इन छात्रों ने ली शपथ
पांवटा (सिरमौर)। दून वैली स्कूल का विगत 3 मई को दून वैली भांटावाली स्कूल काउंसिल चुनाव हुआ था। स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने शुक्रवार को चयनित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसमें स्कूल कप्तान वरुण गुप्ता, डिटरमिनेशन हाउस कप्तान रिचा डोभाल, उप कप्तान मानसी सिंह, डेडीकेशन हाउस कप्तान विशाल गोलदार, उप कप्तान ध्रुव गुप्ता, डिवोशन हाउस कप्तान अभिनव भट्ट, उप कप्तान अभय प्रताप तथा डिविनिटी हाउस कप्तान नेहा परमार व उप कप्तान विशाल कश्यप को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।