फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं: सुखराम चौधरी

सरकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं: सुखराम चौधरी

Mon, 07 May 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं: सुखराम चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल की बैठक लोनिवि पांवटा विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पांवटा विस क्षेत्र सुखराम चौधरी बैठक में विशेष रुप से मौजूद रहे।
विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हए कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। सीएम जयराम सरकार की सभी उपलब्धियों व योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। प्रदेश में सरकार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बनी है। बूथ स्तर पर काम करने की वजह से शानदार विजय हुई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवानी वर्मा, मनीष तोमर व अरविंद गुप्ता ने कहा कि लोस चुनाव को कार्यकर्ता कमर कस लें। मोदी सरकार व जयराम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा जिससे फिर से केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने मंडल की गतिविधियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष तोमर, मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, बलबीर चौहान, अजय मेहता, रछपाल सिंह, दिनेश चौधरी, हितेंद्र कुमार, मोहन सहोता, शिवानी वर्मा, बेनजीर, शमशाद अली, पवन चौधरी, शगीर अहमद, राजेश कुमार, चरणजीत सिंह, सुनील परमार, सरवण कुमार, रोहित चौधरी, केहर चौधरी व कल्याण समेत मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed