फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   साहब.., हस्ताक्षर कहीं और काम करवाया जाता है कहीं

साहब.., हस्ताक्षर कहीं और काम करवाया जाता है कहीं

Thu, 03 May 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
साहब.., हस्ताक्षर कहीं और काम करवाया जाता है कहीं
उद्योग प्रबंधन पर जड़े आरोप, नाहन आकर की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
कालाअंब के एक उद्योग के कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन पर उन्हें बेवजह नौकरी से निकालने का आरोप जड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि उद्योग प्रबंधन ने उन्हें काम करवाने के लिए दूसरों उद्योगों में भेजा रहा है। मना करने पर बदसलूकी की जाती है। साथ ही कर्मचारियों को पैसे के मामले में भी प्रताड़ित किया जाता है।

शिकायत को लेकर सनवेट फार्मा के सुरेश कुमार, राजकुमार, श्यामा, कृष्णा देवी, रोशनी, यशोद्धा, रमेश, अर्चना सहित करीब एक दर्जन कर्मचारियों ने वीरवार को जिला श्रम अधिकारी को नाहन में ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने उद्योग प्रबंधन पर गंभीर आरोप जड़े। कर्मचारियों ने कहा कि वे 10 सालों से उद्योग में काम कर रहे हैं। उन्हें न तो छुट्टी दी जाती है और न ही छुट्टी का पैसा ही दिया जाता है। कर्मचारियों पर हाथ तक उठाने की धमकी दी जाती है। उनके हस्ताक्षर सनवेट फार्मा में करवाए जाते हैं जबकि काम करवाने के लिए अन्य उद्योग में भेज दिया जाता है। यहां तक कि कंपनी में चल रहे निर्माण कार्य में कर्मचारियों से मजदूरी तक करवाई जा रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन भी 25 तारीख के बाद दिया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें उद्योग प्रबंधन ने 10 सालों से ईपीएफ की रसीद भी नहीं दी है। जब वह इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो प्रबंधन उनका काम सही न होने की बात कहकर उन्हें बाहर निकालने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed