फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   घोटाले कर आरोपी फरार, पीएम विदेश में मस्त: मनीष

घोटाले कर आरोपी फरार, पीएम विदेश में मस्त: मनीष

Sun, 18 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
घोटाले कर आरोपी फरार, पीएम विदेश में मस्त: मनीष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार अब तक हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रधानमंत्री को विदेश दौरों से फुर्सत नहीं है। देश में करोड़ों के घोटालों के बाद आरोपी आसानी से विदेश फरार होने में सफल हो रहे हैं। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री चिर निंद्रा में सोए हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करेगी। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को केंद्र में 4 साल हो गए हैं। जिन मुद्दों व वादों के दम पर सरकार बनी थी, उनमें से कोई पूरा नहीं हो सका। देश में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुद को देश का चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता को जवाब दे। उनके राज में बैंकों में भी करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आ रहे हैं। घोटाले करने वाले भी बड़ी आसानी से विदेशों में फरार हो रहे हैं। प्रधानमंत्री केवल बड़े-बड़े लोगों को फायदा देने के लिए कांग्रेस की योजनाओं को बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार कोई स्कूल व कॉलेज को बंद करती है तो युवा कांग्रेस उसका विरोध करेगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पूर्व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने में दिन रात एक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य नसीमा बेगम, इंतजार अली, ओपी ठाकुर, अतर सिंह कपूर, परविंदर विट्टू, विनोद कंठ, सुनील कुमार, सोहन, कंवर ठाकुर और सतविंद्र सिंह मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed