फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनता को सुविधा देने के मकसद से हो रहे तबादले: सुरेश कश्यप

जनता को सुविधा देने के मकसद से हो रहे तबादले: सुरेश कश्यप

Sun, 18 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जनता को सुविधा देने के मकसद से हो रहे तबादले: सुरेश कश्यप

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने कहा है कि जनता को सुविधा देने के मकसद से ही सरकार तबादले कर रही है। इसमें किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी को प्रताड़ित करने वाली बात ही नहीं है। रविवार को सराहां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश कश्यप ने शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर उद्योग खूब फला फूला। यहां तक कि पूर्व सरकार ने अपने हारे हुए प्रत्याशियों को भी ऊंचे पदों पर बिठाकर जनता के पैसे का दुरुपयोग किया। जिन विभागों को कांग्रेस सरकार ने खाली कर दिया था, उन्हें भरने के लिए तबादले करना जरूरी है।
विज्ञापन

पूर्व सरकार में ही कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाली राजनीति हावी थी। पूरे कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए तबादले किए। मौजूदा सरकार कर्मचारियों की अहमियत जानती है। इसी कारण सभी विभागों में एक समान व्यवस्था बनाई जा रही है ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके। साथ ही जनहित संबंधी कार्यों के अलावा सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके। इससे पूर्व भाजपा मंडल की मासिक बैठक भी आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि भूरेश्वर महादेव मंदिर की सड़क के लिए डेढ़ करोड़ रुपये सरकार से मंजूर करवाए हैं। इसका कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसी के साथ भूरेश्वर मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी 4.75 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी है। पच्छाद में पानी की समस्या को देखते हुए नए 10 हैंडपंप लग चुके हैं। बाकी के लिए काम चला हुआ है। उन्होंने कहा कि पच्छाद कि सभी पंचायतों के लिए 1000 डस्टबिन बांटे भी जाएंगे। विधायक ने बैठक में लोगों की समस्या को भी सुना। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी, अनूप शर्मा, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed