फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आचार संहिता के बीच मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला

आचार संहिता के बीच मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला

Fri, 13 Oct 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के बीच मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला इस साल चुनाव आचार संहिता के बीच में मनाया जाएगा। ऐसे में प्रत्याशियों को मेले के बीच ही प्रचार करने का मौका भी मिल सकेगा। हालांकि, राजनीतिक सरगर्मियों से मेले को दूर रखा जाएगा जिस पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी लेकिन प्रत्याशी अपने स्तर पर जनसंपर्क जुटा सकेंगे। मेले के उद्घाटन को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


समापन मौके पर प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन व रेणुका विकास बोर्ड ने मेले की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। रेणुका विकास बोर्ड ने 25 अक्तूबर तक सभी तैयारियों के पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर व्यापारियों को प्लाट 21 अक्तूबर से आवंटित किए जाएंगे। इसको लेकर राजस्व विभाग द्वारा मेला मैदान में प्लाटिंग का कार्य प्रगति पर है। रेणुका मेला 30 अक्तूबर से शुरू होकर चार नवंबर तक चलेगा। चुनावी सरगर्मियों का इस मेले पर गहरा असर भी देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ रविंद्र गोयल ने बताया कि मेले को आकर्षक व बेहतर बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। श्रद्घालुओं की सुख सुविधा व सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध होंगे ताकि श्रद्घालुओं की आस्था पर कोई फर्क न पड़े। मेले से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां 25 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed