{"_id":"59a305694f1c1b56368b465c","slug":"191503855977-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द भरे जाएं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द भरे जाएं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पद
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां(सिरमौर)। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, महासचिव नरवीर शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान अविनाशी, राज्य सचिव सुभाष चंद्र, सीमा ठाकुर, नीलम धीमान ने मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य सचिव प्रमोद सक्सेना, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर बलदेव ठाकुर का पुरुष कार्यकर्ताओं को पदोन्नति करने पर धन्यवाद किया है। प्रदेश महासचिव नरवीर शर्मा ने मांग की है कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत कुल 2036 पदों में से 1142 पद रिक्त चल रहे हैं।
वर्ष 2002 से लेकर आज तक पुरुष कार्यकर्ता के 57 पद ही भरे गए हैं। आने वाले समय में भी बहुत से स्वास्थ्य कार्यकर्ता सेवानिवृत्त होने वाले हैं यदि इन पदों को शीघ्र नहीं भरा गया तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो जाएंगी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव ने संघ की तरफ से मांग की है कि महिला पर्यवेक्षकों की शीघ्र पदोन्नति की जाएं जो कि 3 महीने से प्रशिक्षण प्राप्त करके बैठी हैं। महिला और पुरुष पर्यवेक्षक की ट्रेनिंग बैच लगातार जारी रखे जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग के अपने प्रशिक्षण केंद्र पिछले कई वर्षों से बंद पड़े है उनको शुरू किया जाए।
विज्ञापन
---जल्द भरे जाएं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के रिक्त पद
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने उठाई मांग