फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बम बम भोले...के जयघोष से भक्तिमय हुआ पांवटा

बम बम भोले...के जयघोष से भक्तिमय हुआ पांवटा

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बम बम भोले...के जयघोष से भक्तिमय हुआ पांवटा
बम बम भोले...के जयघोष से शिवमयी हुआ पांवटा
विज्ञापन

पातालेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अन्य शिवालयों में महापर्व पर भक्ति रस में डूबे भोले के भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महाशिवरात्रि का पर्व पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में सुबह पौ फटने से पहले ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। प्राचीन पातालेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना को हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल से दोपहर 2 बजे तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु शिवालय में दर्शन के लिए पहुंचे। क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही शहर बम-बम भोले और ओम नम: शिवाय के जयकारे लगते रहे। शिव भक्तों ने भोले को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक किया।

श्री पातालेश्वर मंदिर कमेटी प्रधान दाता राम चौहान, आरपी तिवारी, सुशील कपूर, अरविंद गोयल, विनय गोयल और धर्मवीर बंजारा ने कहा कि सुबह सवा तीन बजे से भक्त मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। उधर, श्रद्धालुओं ने पांवटा के बद्रीपुर, माजरा, कोलर, कुंजियों, राजबन, सिरमौरी ताल, शिवा बनौर आंजभोज, भंगानी, सालवाला और गोरखूवाला समेत प्राचीन शिवमूर्ति और मंदिरों पर पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। गंगाजल से शिव मूर्ति का जलाभिषेक किया। भक्तों ने ओम नम: शिवाय और महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया। पंडित नरेश शर्मा, दीपक, रामकृष्ण और सुशील कुमार ने कहा कि भगवान शिव सर्व शक्तिमान होते हुए भी न्यूनतम में निर्वाह कर परोपकार में लगे रहते हैं। शिव का तो अर्थ ही कल्याणकारी चिंतन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed