फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खुले में बह रहा स्कूल हास्टल का सीवर, डीसी से शिकायत

खुले में बह रहा स्कूल हास्टल का सीवर, डीसी से शिकायत

Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खुले में बह रहा स्कूल हास्टल का सीवर, डीसी से शिकायत
सचित्र-1
विज्ञापन

खुले में बह रही हॉस्टल की सीवेज, डीसी से शिकायत
नगर परिषद और डीसी से कई बार लगाई गुहार, परिणाम शून्य
रैली, स्वच्छता कार्यक्रमों तक ही सिमट गया प्रशासन का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय में चल रहे स्वच्छता अभियान औपचारिकता तक ही सीमित रह गए हैं। जिला प्रशासन और नगर परिषद आए दिन शहर के किसी न किसी हिस्से में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लेकिन, जहां वास्तव में समस्या है, उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहर के हरिपुर मौहल्ला में सीवेज खुले में बह रही है। इसका करीब एक वर्ष से समाधान नहीं हो रहा है। बुधवार को हरिपुर मोहल्ला के लोगों ने डीसी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई है। हरिपुर में आस्था स्पेशल स्कूल के हॉस्टल के लिए बने सेप्टिक टैंक से एक साल से भी ज्यादा समय से सीवेज खुले में बह रही है। सेप्टिक टैंक में रिसाव होने से यह समस्या आ रही है, जिसकी शिकायत स्थानीय लोग नगर परिषद से लेकर डीसी तक से कई बार कर चुके हैं लेकिन, समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। सड़क पर सीवेज का रिसाव होने के कारण लोगों का इस सड़क से आवागमन करना तक दुश्वार हो गया है। गौरतलब कि इस स्थान से कुछ ही मीटर आगे जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के कार्यालय भी हैं। इन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी भी रोजाना सड़क पर बह रही सीवेज पर से गुजर कर अपने कार्यालय पहुंचते हैं। हरिपुर मोहल्ला के बगीची के लोगों ने उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शहजाद, दलीप, यूसुफ हरून, नासिर, नसरीन, खुशमीदा, मुमताज खान ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त ललित जैन को बताया कि आस्था स्कूल के हॉस्टल के सेप्टिक टैंक से एक साल से भी अधिक समय से रिसाव हो रहा है। इसके बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं जेई को कई बार कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। अधिकारी एक महीने से कार्य अवार्ड होने की बात कह रहे हैं लेकिन आज तक किया कुछ नहीं। इसके चलते वे इसी गंदगी के बीच चलने को विवश हैं।

उधर, आस्था स्पेशल स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि सेप्टिक टैंक को नगर परिषद द्वारा सुधारा जाएगा। इसे सुधारने को लेकर नगर परिषद से कई बार बात की गई है लेकिन, अभी तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। उधर, नगर परिषद के जेई परवेज इकबाल ने कहा कि इस कार्य का टेंडर हो चुका है। कार्य भी अवार्ड हो चुका है। दिवाली के बाद इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed