फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला कैदी की अस्पताल में बीमारी से मौत

महिला कैदी की अस्पताल में बीमारी से मौत

Thu, 16 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिला कैदी की अस्पताल में बीमारी से मौत
पंजाब के लिए जरूरी
विज्ञापन

*****************

महिला कैदी की अस्पताल में बीमारी से मौत
एनडीपीएस के तहत दस साल की सजा काट रही थी महिला
पोस्टमार्टम के बाद जेल प्रशासन ने परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में एक सजायाफ्ता महिला कैदी की बीमारी से मौत हो गई है। महिला कैदी ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उधर, जेल प्रशासन ने सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला कैदी जसविंदर कौर (52) निवासी पोरा, नवांशहर (पंजाब) केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दस साल की सजा काट रही थी। नाहन जेल में महिला को सजा काटते हुए आठ साल का वक्त बीत चुका था। महिला कैदी जसविंदर कौर पिछले काफी समय से बीमारी (अस्थमा) से जूझ रही थी। कुछ दिन पहले भी महिला कैदी को इस बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया था। 8-10 दिन ठीक रहने के बाद सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे उसे फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन मंगलवार की रात 10:25 बजे महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने तुरंत परिजनों को भी इसके बारे में सूचना दी। बुधवार को जेल प्रशासन ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने महिला का शव उसके पति को सौंप दिया। उप अधीक्षक जेल विकास भटनागर ने बताया कि सोमवार की रात को महिला कैदी को बीमारी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार की रात महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मौके पर पहुंचे उसके पति को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि महिला एनडीपीएस अधिनियम के तहत सजा काट रही थी। महिला का जेल में सजा के लिए सिर्फ दो साल का ही वक्त बचा था। उन्होंने बताया कि 2016 में महिला बेल पर भी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed