फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस की पहरेदारी में सीमा तक पहुंचाए सीमेंट से भरे ट्रक

पुलिस की पहरेदारी में सीमा तक पहुंचाए सीमेंट से भरे ट्रक

Sat, 12 May 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पहरेदारी में सीमा तक पहुंचाए सीमेंट से भरे ट्रक
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सीसीआई राजबन में धारा-144 के बीच सीमेंट ढुलाई का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। तीसरे दिन भी कंपनी में 500 मीटर दायरे में धारा-144 लागू रही। कंपनी प्रबंधन को मिली सीमेंट की मांग के अनुसार 21 ट्रक सीमेंट से भरकर विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हुए। सीसीआई राजबन से सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रक सोसायटी को 70 फीसदी व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को 30 फीसदी ढुलाई का कार्य मिला है।
उल्लेखनीय है कि सीसीआई राजबन में एक माह से ढुलाई विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान ही सीसीआई फैक्टरी प्रबंधन ने दोनों ट्रक यूनियनों को माल ढुलाई का अनुपात तय किया है। सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रक सोसायटी को 70 फीसदी व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को 30 फीसदी सीमेंट ढुलाई कार्य मिलेगा। विवाद बढ़ने पर मल्टीएक्लेस यूनियन हाईकोर्ट चली गई थी। इसके बाद से प्रशासन ने राजबन में धारा-144 लगाई है। पिछले दो दिन वीरवार व शुक्रवार को सीमेंट ढुलाई कार्य की मांग सिरमौर मल्टीएक्सेल सोसायटी को मिली। इस दौरान पुलिस सुरक्षा में दोनों दिन वाहनों को उत्तराखंड व हरियाणा राज्यों की सीमा तक भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, डीएसपी प्रमोद चौहान व एसएचओ अशोक चौहान सहित पुलिस टीम के सदस्य मौके पर ही डटे रहे। दो दिनों तक पुलिस सुरक्षा के बीच वाहनों को दूसरे राज्यों की सीमा तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि राजबन इकाई से 21 गाड़ियों की मांग आई थी। उत्तराखंड, यूपी व हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में सीमेंट भरकर गाड़ियां शनिवार को रवाना हुई हैं।

उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि राजबन सीसीआई इकाई के 500 मीटर दायरे में धारा-144 जारी है। दो दिन से सिरमौर मल्टीएक्सेल सोसायटी को सीमेंट ढुलाई मांग मिली है। वीरवार व शुक्रवार को पुुलिस सुरक्षा में पड़ोसी राज्य सीमा तक वाहनों को पहुंचाया गया। शनिवार को दूसरे पक्ष के सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को सीमेंट ढुलाई मांग मिली है। शांतिपूर्वक तरीके से सीमेंट से लदे वाहन रवाना हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed