फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिजली बिल जमा करने बुलाया, काउंटर मिला बंद

बिजली बिल जमा करने बुलाया, काउंटर मिला बंद

Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करने बुलाया, काउंटर मिला बंद
amarujala - फोटो : amarujala

राजपुर (सिरमौर)।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड की लापरवाही से मंगलवार को उपभोक्ता काफी परेशान हुए। राजपुर बिजली बोर्ड के कार्यालय में बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों लाइनों में लगकर निराश लौटना पड़ा। काउंटर बंद रहने से बिजली बिल जमा नहीं हो पाए। बिजली बोर्ड ने राजपुर, अंबोया, डांडा, नघेता, शिवा आदि गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जारी कर मंगलवार को जमा करवाने की तारीख दी थी।

लोग जल्द बिल जमा करवाने के चक्कर में सुबह 9 बजे ही कार्यालय में पहुंच गए। लेकिन, बिजली कार्यालय का काउंटर बंद रहा। जब दोपहर 12 बजे तक भी कर्मचारी काउंटर पर नहीं पहुंचा तो लोग निराश हो गए। लोगों को बिना बिल जमा करवाए ही लौटना पड़ा। उपभोक्ता केदार सिंह, लायक राम, खत्री राम, रामस्वरूप, बाबूराम, गीताराम, अनिल कुमार, मुंशीराम, नेत्तर आदि ने बताया कि बोर्ड ने राजपुर बिजली कार्यालय में बिल जमा करने के लिए मंगलवार का दिन निश्चित किया था। अधिकतर लोग सुबह 9 बजे ही काउंटर पर पहुंच गए थे लेकिन, घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बिल जमा नहीं हुए। उन्होंने बताया कि वे 12 बजे तक कर्मचारी का इंतजार करते रहे लेकिन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोग निराश होकर घर लौट गए जबकि कुछेक ने पुरुवाला, भगानी तथा पांवटा में बिल जमा करवाए। इससे उनका अतिरिक्त समय लगा। लोगों ने बताया कि लोकमित्र केंद्रों का भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। वहां एक बार बिल जमा करने के बाद भी अगले बिल में वह राशि जुड़कर आ रही है। इस वजह से वे कार्यालय में ही बिल जमा करना सही समझते हैं।
विज्ञापन

...
देरी से पहुंचा कर्मचारी : अंकित कुमार
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकित कुमार ने कहा कि कर्मचारी किसी कारण देरी से पहुंचा। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। कहा कि उसके बाद बिजली बिल जमा करने शुरू कर दिए गए थे। वहां जितने भी उपभोक्ता खड़े थे उन सभी के बिल जमा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed