{"_id":"5a5623ae4f1c1bfe7a8b658f","slug":"181515594670-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर और मोबाइल सुनते न चलाएं गाड़ी : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर और मोबाइल सुनते न चलाएं गाड़ी : परमार
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
traffic police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब नाहन ने बुधवार को चौगान के समीप जागरूकता अभियान चलाया। क्लब प्रधान अमरजीत सिंह परमार की अध्यक्षता में चले इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान क्लब के दर्जनों सदस्यों ने वाहन चालकों को पंफ्लेट्स भी बांटे जिसके माध्यम से उनसे बिना हेलमेट, शराब पीकर व मोबाइल सुनते हुए गाड़ी न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर अमरजीत परमार ने कहा कि शहर में बढ़ रही पार्किंग की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए वह जल्द ही उपायुक्त से भेंट करेंगे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि लोग चुनिंदा जगहों पर सड़क के किनारे वाहन खड़े कर सकें। ऐसी जगहों के लिए क्लब द्वारा जगह चयनित की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही आईटीआई के समीप वाहन चालकों के लिए आंखों की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा जिसमें वाहन चालकों को फ्री में चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अभियान के दौरान रोड सेफ्टी क्लब नाहन के अमृत लाल गर्ग, अमरीश कंवर, अशोक सैनी, श्याम सैनी, श्यामलाल सोडा, वीरेंद्र पासी, प्रताप सिंह, श्रीकांत अकेला, अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, अनिल शर्मा, फकीर मोहम्मद, अनिल ठाकुर सहित यातायात पुलिस प्रभारी दिनेश रमौल, अर्जुन सिंह, कर्मचंद, कौशल चंद आदि उपस्थित रहे।