फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देशभक्ति के रंग में रंगा सिरमौर

देशभक्ति के रंग में रंगा सिरमौर

Thu, 16 Aug 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति के रंग में रंगा सिरमौर
स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले में 72वें स्वतंत्रता दिवस की खूब धूम रही। जिला मुख्यालय नाहन के अलावा विभिन्न उपमंडलों में इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाहन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और शहर के विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परेड का नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक प्रियंका ठाकुर ने किया। उनके नेतृत्व में बैंडबाजे की धुन पर शानदार मार्च पास्ट हुआ। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनकी कुर्बानी की बदौलत ही अब आम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति पर लिखी कविता भी पढ़ी। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें चौगान मैदान में मौजूद लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी मधु बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी और सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, नगर परिषद नाहन अध्यक्ष अनिता शर्मा, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, पंचायत समिति की अध्यक्ष कविता चौहान, प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, राकेश गर्ग, मोहिनी गुप्ता सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed