फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में जलभराव, पैदल चलना हुआ दुश्वार

नाहन में जलभराव, पैदल चलना हुआ दुश्वार

Sun, 05 Aug 2018 11:26 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
नाहन में जलभराव, पैदल चलना हुआ दुश्वार
अमर उजाला - फोटो : amarujala
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में शनिवार सुबह से ही बारिश का क्रम शुरू हो गया। दिनभर जिले में रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि नाहन में कुछ देर के लिए हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ। सड़कें नाला बन गईं और शहर की गलियों में जलभराव हो गया। दिल्ली गेट से बड़ा चौक तक जाने वाले रास्ते में हिंदू आश्रम के समीप जलभराव होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश की वजह से खड़कोली के समीप भूस्खलन होने के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सिरमौर में सुबह से बारिश का क्रम शुरू हो गया है। जिलाभर में रुकरुक कर बारिश हो रही है। हालांकि, कहीं से भी फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन, नाहन में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली गेट से बड़ा चौक की ओर जाने वाले रास्ते में हिंदू आश्रम के समीप पैदल रास्ते पर जलभराव हो गया। लगभग आधा फीट पानी भरने के कारण यहां लोगों को दिक्कतें पेश आई। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग पानी के बीच पैदल चलते हुए देखे गए। बारिश के साथ घनी धुंध छा जाने के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को दिन में ही बत्ती जलानी पड़ी। इसके अलावा आधा दर्जन संपर्क मार्ग भी बारिश की वजह से अवरुद्ध पड़े हैं। कालाअंब-कौंथरो, कौलांवालाभूड़-सराहां, मातर भेड़ों, जमटा-नेहरसवार सड़कें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। इन सड़कों पर सरकारी बसों को वहीं तक भेजा जा रहा है जहां तक सड़क पूरी तरह ठीक है। एचआरटीसी अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि संगड़ाह सड़क भूस्खलन के कारण करीब एक घंटे तक बंद रही। जबकि कुछेक अन्य सड़कें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। उधर, जिले के अन्य कई इलाकों में बारिश का पानी सड़क और रास्तों पर आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कालाअंब और पांवटा साहिब में भी कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed