{"_id":"5a9ff94f4f1c1b75718b5b18","slug":"171520433487-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और आरएसएस को बताया त्रिपुरा हिंसा का दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और आरएसएस को बताया त्रिपुरा हिंसा का दोषी
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। त्रिपुरा हिंसा पर सीपीआईएम की शिलाई इकाई ने गहरा रोष प्रकट किया है। इकाई पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए प्रधानमंत्री से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। सीपीआईएम की शिलाई इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम शिलाई से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अभय धामटा ने कहा कि विधानसभा नतीजों के बाद त्रिपुरा हिंसा की आग में जल रहा है। प्रदेश को जानबूझ कर भाजपा व आरएसएस हिंसा की आग में झोंक रही है। यहां हजारों सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। सैकड़ों घरों को जला दिया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री की जिम्मेवारी बनती है कि वह हिंसा के दोषियों को सबक सिखाए तथा उन पर कड़ी कार्रवाई करे।