{"_id":"5a9d54754f1c1b410b8bc3af","slug":"171520260213-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीमृगवाल गांव में एक हफ्ते से पानी का संकट, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीमृगवाल गांव में एक हफ्ते से पानी का संकट, परेशानी
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। कफोटा उपमंडल के चौकीमगृवाल गांव में सात दिनों से पानी की समस्या चल रही है। यहां लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोग डेढ़ किमी दूर पंप हाउस से पानी ढोने को विवश हैं। इस कारण लोगों में आईपीएच विभाग के खिलाफ रोष उत्पन्न हो गया है।
क्षेत्र के कपिल, भगवान सिंह, दिनेश, मदन सिंह, नारायण सिंह, रंगीलाल, सीतराम, रक्षा देवी, सीमा, बिजरा, बीना ने कहा कि स्कीम के पंप में सात दिनों से खराबी आई हुई है लेकिन शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है जिस वजह से क्षेत्र के 40 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह डेढ़ किमी दूर से पानी ढोकर लाने को विवश हैं। लोगों ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ठेकेदार को भी कई बार सूचना दी गई है लेकिन वह भी टाल मटोल कर रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पानी आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं की तो यह विभाग के लिए सही नहीं होगा। उधर, कफोटा उपमंडल के सहायक अभियंता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें एक दिन पहले ही इसकी सूचना मिली है। योजना को सुचारु करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही स्कीम को चालू कर दिया जाएगा।
---