{"_id":"5b71baa442c7927251391b8e","slug":"161534180004-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा सेक्स रैकेट मामले के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार देर रात को पुलिस छापामारी के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस जांच टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। विगत शुक्रवार देर रात देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर एक पीजी में जिला पुलिस टीम ने छापामारी की थी। शिकायत मिली थी कि पीजी में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ नाहन, पांवटा और माजरा थाना पुलिस टीम ने छापामारी कर सफलता प्राप्त की थी। छापामारी के दौरान दिल्ली से जिस्मफरोशी करने पहुंची दो लड़कियां और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक आरोपी शारीरिक रूप से अनफिट होने पर गिरफ्तार नहीं किया है। मौके से एक आरोपी पुलिस की दबिश होने पर भाग खड़ा हुआ था। सेक्स रैकेट संचालित करने वाले आरोपी भी पुलिस ने दबोचे थे। अदालत से दोनों आरोपी लड़कियों को जमानत मिल गई थी। जबकि, आधा दर्जन आरोपियों को सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला। सोमवार को सभी आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत से सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देह व्यापार मामले के आरोपियों को अदालत से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मौके से फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन