{"_id":"5af307cd4f1c1bed778b7749","slug":"161525876685-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप जयंती में उमड़ी राजपूत शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप जयंती में उमड़ी राजपूत शक्ति
Updated Wed, 09 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर ग्रामीण राजपूत एकता संगठन ने बुधवार को कौलांवालाभूड में महाराणा प्रताप जयंती आयोजित की। इस जयंती का प्रदेश के किसी क्षेत्र में पहली बार आयोजन किया गया जिसमें आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजू राजपूत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संगठन से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने एक बाइक-कार रैली भी निकाली जो कालाअंब से शुरू हुई और त्रिलोकपुर, अंधेरी, पालियो, बर्मापापड़ी होती हुई कौलांवालाभूड पहुंच कर समाप्त हुई।
कौलांवालाभूड में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि को सम्मानित करने के साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, रणजी के खिलाड़ी संग्राम सिंह, राजपूत सभा नाहन के अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पांवटा राजपूत सभा के अध्यक्ष डॉ. नरेश ठाकुर, मोरनी राजपूत सभा के अध्यक्ष बलवंत राणा, त्रिलोकपुर पंचायत के प्रधान वीरेंद्र परमार को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति।
मुख्य अतिथि संजू राजपूत ने कहा कि उनका संगठन सभी समुदायों की भलाई लिए कार्यरत है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इस शिविर में युवाओं ने 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
इस अवसर पर ग्रामीण राजपूत एकता संगठन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष जंगवीर ठाकुर, सचिव सुरेंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव नवीन ठाकुर, संयोजक सोमनाथ ठाकुर, रैली संयोजक राहुल राणा, चेतन ठाकुर, दिनेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।