फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका विस को सीएम जयराम की सौगात

रेणुका विस को सीएम जयराम की सौगात

Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेणुका विस को सीएम जयराम की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां भंगायनी को समर्पित हरिपुरधार मेले के समापन समारोह में करोड़ों रुपये की सौगातें दी हैं। स्थानीय नेताओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगाकर लोगों की आस को पूरा किया।
मुख्यमंत्री ने हरिपुरधार में पुलिस चौकी खोलने के साथ ही बोगधार को लोनिवि का उपमंडल घोषित किया। अब बोगधार में लोनिवि का उपमंडल कार्यालय खुलेगा। इसके अलावा सीएम ने बेयोंग में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने, चंडीगढ़-अंधेरी बस सेवा को हरिपुरधार तक चलाने, डिग्री कॉलेज हरिपुरधार में विज्ञान तथा वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सिओ माध्यमिक पाठशाला को उच्च पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला मथाल तथा पांवटा को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, क्षेत्र की पांच पाठशालाओं में प्रत्येक पाठशाला में दो कमरों के निर्माण, हरिपुरधार में पटवार वृत्त, आईटीआई माइना के भवन के लिए 1.50 करोड़ रुपये, कुरा खड्ड पर पुल के निर्माण करने की भी उन्होंने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नौहराधार तथा हरिपुरधार में सब्जी मंडी खोलने का भी ऐलान किया। उन्होंने हरिपुरधार में स्टेडियम के लिए 10 लाख रुपये, हरिपुरधार में हैलीपैड के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तथा मेला कमेटी के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने हरिपुरधार तथा चुड़धार को मुख्य पर्यटन स्थलों के तौर पर विकसित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरी तरह अनदेखा किया गया।
शिमला विधानसभा क्षेत्र से सांसद प्रोफेसर वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केंद्र सरकार निर्धनों तथा समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा नेता बलबीर चौहान तथा पूर्व ब्लॉक समिति के अध्यक्ष सही राम चौहान ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर माता भंगायनी कमेटी के अध्यक्ष संतराम राणा, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मेला कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान मेलाराम शर्मा, महासचिव बलबीर ठाकुर, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed