{"_id":"5aa1632f4f1c1bc83b8baa7a","slug":"161520526127-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का पुतला फूंकने वाले युकांइयों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का पुतला फूंकने वाले युकांइयों पर केस दर्ज
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी का पुतला फूंकने वाले युकांइयों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रतन सिंह निवासी शिलाई के बयान पर भादंसं की धारा 143, 336 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। युवा कांग्रेसियों के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पर यह कार्रवाई की गई। रतन सिंह ने बयान दिया है कि युवा कांग्रेस के 70-80 कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रेस्ट हाउस से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और वहां पर पीएम का पुतला फूंका। गौरतलब है कि पुलिस जवानों ने युवा कांग्रेसियों को पीएम का पुतला जलाने से रोकने के प्रयास भी किए थे लेकिन, कार्यकर्ताओं ने पुतले के बाहर घेरा बनाकर पुतला फूंक दिया। एसपी रोहित मालपानी ने यह जानकारी दी है।