{"_id":"5a9aadb64f1c1b8a258b5123","slug":"161520086454-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
होली पर्व पर पांवटा की सड़कों पर एक के बाद एक हादसे हुए। इन सड़क हादसों में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबकि, चार लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया।
उधर, पुलिस ने सड़क हादसों की जांच शुरू कर दी है। पहले हादसे में एक बाइक स्किट हो गई। इससे दंपति यशपाल व उसकी पत्नी उषा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
बातापुल के निकट महादेव चौक पर हुए दूसरे हादसे में दो बाइक सवारों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से पांवटा अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में बाइक सवार शिव कुमार पुत्र बाबूराम निवासी गढ़वाल उत्तराखंड, जगदीश पुत्र सोहनलाल निवासी गढ़वाल उत्तराखंड घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद गोंदपुर में सिरमौर ट्रक यूनियन कार्यालय के निकट स्कूटी सवार युवकों ने नशे की हालत में खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। स्कूटी पर ओड़िशा निवासी प्रशांतनाथ व आसाम निवासी चिंटू अग्रवाल सवार घायल हो गए। घायल युवकों को कुछ लोगों ने अपनी कार में पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
चौथे सड़क हादसे में नाहन-पांवटा सड़क पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक के सिर व टांगों पर गंभीर चोटें आई। उधर, सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सुधी गुप्ता ने बताया कि हादसे मेें घायल दो लोगों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि सड़क हादसे में घायल अन्य दो को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
उधर, पांवटा डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि सड़क हादसों में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।