{"_id":"59e215c94f1c1bca678b5d31","slug":"161507988937-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में लाखों के गहने-नकदी उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में लाखों के गहने-नकदी उड़ा ले गए शातिर
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद पांवटा के वार्ड नंबर-5 स्थित एक मकान से चोर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए। पूरा परिवार हरियाणा के यमुनानगर में किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वापस लौटकर देखा तो ताले टूटे हुए पाए गए। चोर घर से लाखों के गहने व नकदी चुराकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
सिरमौर जिले के पांवटा शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर में हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
हालांकि, पुलिस ने शहर में नाकेबंदी बढ़ा दी है। चोरी के मामलों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं लेकिन बावजूद इसके चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा घटनाक्रम में एक मकान से गहनों और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा के वार्ड-5 में धीरज शर्मा के यहां शातिर बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की अलमारी में रखे सोने के कड़े, अंगुठी, चांदी की पायले, चांदी के कंगन, झुनझुना व गुलक में रखी नकदी उड़ा ले गए।
पुलिस को दिए बयान में धीरज शर्मा ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के यमुनानगर गए थे। वापस लौटने पर घर व अलमारी के ताले टूटे हुए पाए गए। घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। घर से लाखों के ज्वेलरी व नकदी गायब थे। उन्होंने चोरी होने की शिकायत पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जाएगा।