{"_id":"59df81cb4f1c1b97678b55c3","slug":"161507819979-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 किग्रा चूरा पोस्त समेत बातामंडी के 2 सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 किग्रा चूरा पोस्त समेत बातामंडी के 2 सगे भाई गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किग्रा. चूरा पोस्त समेत बातामंडी के 2 सगे भाई गिरफ्तार
पांवटा पुलिस टीम ने नाका लगा कर आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने 2 किलो 31 ग्राम चूरा पोस्त समेत दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाटांवाली पंचायत क्षेत्र में दबोचे गए। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाका लगाया था। आरोपियों को 14 अक्तूबर तक का पुलिस रिमांड मिला है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले पदार्थ की खेप पहुंच रही है जिसके बाद संदिग्ध स्थलों पर पुलिस ने नाके लगाए थे।
पांवटा की भांटावाली पंचायत क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक इकाई की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुख्य आरक्षी विकास कल्याण की टीम ने आने जाने वाले लोगों पर नजर रखना शुरू किया। इस दौरान मार्ग पर पहुंचे, बाता मंडी निवासी सगे भाईयों अली शेर व गुलशेर की तलाशी ली। आरोपियों द्वारा चूरा पोस्त की खेप छिपा कर ले जाई जा रही थी। टीम ने दोनों आरोपियों से 2 किलो 31 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि दोनों आरोपी सगे भाई लगते हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों को अदालत में पेश करने पर 14 अक्तूबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस टीम इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
------------------
सुरेश तोमर
...