फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में लागा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचलो बड़ा बांका

नाहन में लागा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचलो बड़ा बांका

Sun, 05 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नाहन में लागा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचलो बड़ा बांका
अमर उजाला - फोटो : amarujala
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर नाहन में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। उनके साथ हिमाचल निर्माता के पुत्र एवं पूर्व विधायक कुश परमार के अलावा दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित रहे। नाटी किंग कुलदीप शर्मा के मंच पर आते ही पूरा हाल तालियों की आवाज से गूंज उठा। उन्होंने बाजा ढोलो रा ढमाका, मेरा हिमाचलो बड़ा बांका गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने अपनी हिट एलबम के गीत रूमतिये पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नाटी किंग के एक गाने पर विधानसभा अध्यक्ष भी मंच पर नाचते नजर आए। कुलदीप शर्मा ने शुकी धारो द डेरा, केदिया मुश्किल जिउणा तेरा, पारे आया बंजारा, साहेबा रीए बीबीए, पानी रा रे सो सो रे चांदणू, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिये, बन ठन चली बोलो जातरे-जातरे आदि गानों की प्रस्तुति दी। कृतिका तनवर की आवाज ने भी दर्शकों को कायल कर दिया। उन्होंने पान खाये सइयां हमारो, कांकरिया मार के जगाया, ओ बाबुआ...मैं तो जाई आना सोलनी बाजार, गले बीच पाया गुलाबंद हो और पत्ता पत्ता बूटा-बूटा गानों की प्रस्तुतियों से समा बांधे रखा। कार्तिक शर्मा की मखमली आवाज को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्तिक शर्मा ने हमें तुमसे प्यार कितना, मेरे रशके कमर, मेरेया जुगनी जैसे कई गाने गाकर आवाज का ऐसा जादू बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। मनमोहन शर्मा ने भी पुराने गानों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, सामाजिक कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष सत्या परमार, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed