{"_id":"5ae5d50f4f1c1be2798b6de9","slug":"151525011727-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के राजा ने जीता दंगल, मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के राजा ने जीता दंगल, मिला इनाम
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। सतौन में चल रहा बिशु मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। इसी के साथ गिरिपार क्षेत्र में भी बिशु मेला समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल में चंडीगढ़ के राजा ने माली का खिताब जीता।
इस कुश्ती दंगल में जिस्मस, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल के 34 पहलवानों ने भाग लिया जिसके 6 राउंड हुए। अंतिम मुकाबला नारायणगढ़ के धर्मवीर और चंडीगढ़ के राजा के बीच हुआ जिसमें राजा ने बाजी मारी और माली को अपने नाम किया। इस मैच में रेफरी की भूमिका कुलदीप ठाकुर ने निभाई। विजेता राजा को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि उप-विजेता धर्मवीर को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर सतौन के पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, वार्ड सदस्य विजय कुमार गुप्ता, जोगेंद्र चौहान, मदन चौहान, कर्मवीर चौहान, पंकज शर्मा, मामराज ठाकुर, जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगत तोमर, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
---