{"_id":"5a86f1974f1c1b8e238b8dee","slug":"151518793111-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने मोदी से हासिल किए तनाव मुक्ति के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने मोदी से हासिल किए तनाव मुक्ति के टिप्स
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने मोदी से हासिल किए तनाव मुक्ति के टिप्स
जिले के कई स्कूलों ने दिखाया मोदी संवाद का लाइव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के कई सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार को मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा के दौरान तनाव मुक्ति के जरूरी टिप्स हासिल किए। हालांकि, जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में साधनों की कमी के चलते कई बच्चे सीधा प्रसारण देखने व सुनने से वंचित भी रहे लेकिन अभी ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
जिला सिरमौर के शहरों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सटे स्कूलों में प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण को लेकर एलईडी, टेलिविजन व स्लाइड आदि की व्यवस्था की गई थी। 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रसारित हुए सीधे प्रसारण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कई शिक्षकों की नजरें भी सीधे प्रसारण पर टिकी रहीं ताकि परीक्षा तनाव को लेकर मोदी के मूल मंत्र को बच्चों को अच्छे ढंग से बताया जा सके।
बच्चों के मन से परीक्षा संबंधी डर व तनाव को दूर करने के लिए कई शिक्षक मोदी के कार्यक्रम के बाद भी छात्रों को जागरूक करते दिखाई दिए।
उधर, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी मान सिंह ने बताया कि कई स्कूलों ने मेल के जरिए सीधे प्रसारण संबंधी स्कूल के विद्यार्थियों की सचित्र रिपोर्ट भेजी है लेकिन कितने स्कूलों ने यह रिपोर्ट भेजी है, इसकी गिनती की जाएगी। अभी वह नहीं बता पाएंगे कि कितने स्कूलों की रिपोर्ट उन्हें मिली है।
विज्ञापन
----------------