{"_id":"5a54d5ea4f1c1bfc0f8b877d","slug":"151515509226-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में चरमराई यातायात व्यवस्था, लग रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में चरमराई यातायात व्यवस्था, लग रहे जाम
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
traffic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
ऐतिहासिक रेणुका जी तीर्थ के प्रवेश द्वार ददाहू में पिछले लंबे समय से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां यातायात सुचारु रखने के पुलिस के सभी दावे फेल हो रहे हैं जिसके कारण यहां आए दिन वाहनों के लंबे जाम लग रहे हैं। लोगों का पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है। लोगों की सुरक्षा भी राम भरोसे है।
बता दें कि कुछ दिनों से ददाहू बाजार की यातायात व्यवस्था मात्र एक गृह रक्षक जवान के सहारे चल रही है। पुलिस सहायता कक्ष स्थापित होने के बावजूद यहां कोई भी पुलिस जवान तैनात नहीं है। सनद रहे कि इन दिनों गिरिपार क्षेत्र में माघी पर्व शुरू होने वाला है जिस कारण ददाहू बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
क्षेत्र में कोई पार्किंग सुविधा न होने के कारण कुछ लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं जिस कारण वाहनों की संख्या थोड़ी सी भी बढ़ती है तो यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में ददाहू से 2 किमी आगे रेणुका जाने वाले पर्यटकों व बाजार में आने वाले लोगों को भी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। लोगों की भारी भीड़ और यहां लग रहे जाम के कारण हादसों का भी अंदेशा बराबर बना रहता है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि ददाहू बाजार में जाम लगने का एक मुख्य कारण यहां पार्किंग की व्यवस्था न होना भी है। यहां निजी वाहन खड़ा करने के लिए कोई जगह नहीं है जिस कारण लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़ा कर अपनी इतिश्री कर लेते हैं। यहां तक कि दोपहर के समय सरकारी व निजी बसों को भी सड़क पर ही खड़ा कर दिया जाता है जिस कारण स्थिति और बिगड़ जाती है। लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
सनद रहे कि ददाहू क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बिगड़ने का मामला रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस की बैठक में भी कई बार उठाया गया है जिस पर पुलिस ददाहू में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कह कर अपनी इतिश्री कर लेती है लेकिन धरातल पर आज भी यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है।
उधर, एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि ददाहू में यातायात सुचारु रखने के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी। रेणुका थाने को इस बारे निर्देश दिए जाएंगे ताकि राहगीरों व पर्यटकों को परेशानी न हो।