फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में भरे मिठाइयों के सैंपल, हड़कंप

पांवटा में भरे मिठाइयों के सैंपल, हड़कंप

Fri, 13 Oct 2017 06:16 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में भरे मिठाइयों के सैंपल, हड़कंप
demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
त्योहारी सीजन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को सीएमओ सिरमौर व फूड इंस्पेक्टर की टीम ने पांवटा में मिष्ठान विक्रे ताओं की दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खुले में बेची जा रही मिठाइयों को अधिकारियों ने ढककर रखने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ मिठाइयों की दुकानों से सैंपल लिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के समीप मिठाई बनाने वाले स्थल पर गंदगी पाई गई। सीएमओ की टीम ने दुकान के संचालक को चेतावनी दी है। गौरतलब है कि दीपावली पर्व के चलते इन दिनों मिठाइयां तैयार करने का दौर युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों में बनी मिठाइयां भी पहुंच रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मिलावटी मिठाइयों की आशंका को देखते हुए औचक निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ की टीम ने जब औचक निरीक्षण किया तो पाया कि मिठाइयां खुले में ही धूल मिट्टी उड़ने वाले स्थल पर तैयार की जा रही है। इसलिए तुरंत मिठाई बनाने के कार्य को रोका गया। हालात देख कर फूड इंस्पेक्टर सिरमौर अतुल को दुकान व रसोई के सैंपल लेने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ सिरमौर संजय शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा में औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा सकती। ऐसे लोगों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed