{"_id":"62a775888f9bf75fd92c8f8d","slug":"15-lakh-rupees-will-spent-on-play-ground-of-ambhoya-school-ponta-sahib-nahan-news-sml4120320183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबोया विद्यालय में 15 लाख से निर्मित होगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबोया विद्यालय में 15 लाख से निर्मित होगा खेल मैदान
विज्ञापन
अंबोया स्कूल के खेल मैदान का शिलान्यास करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सोमवार को पांवटा विधानसभा क्षेत्र के अंबोया स्कूल में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत माह के दौरान राजपुरा और खोड़ोवाला में नई उप-तहसीलें खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंबोया में शीघ्र ही आईटीआई खोली जाएगी। इसके अलावा कुलथीना सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ की राशि नाबार्ड के माध्यम से स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने उच्च विद्यालय दिगाली में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास और 6.30 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा उन्होंने दिगाली गांव में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत अंबोया सुनीता शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोया डॉ. ओएस चौहान, एसएमसी अध्यक्ष अंबोया अनुज भंडारी, मुख्याध्यापक दीगाली अजय शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष दीगाली राजेंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई पीके उप्रेती, एसडीओ खंड विकास सुरजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।