फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने शुरू की सीमेंट ढुलाई

ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने शुरू की सीमेंट ढुलाई

Tue, 14 Aug 2018 10:07 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने शुरू की सीमेंट ढुलाई
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीसीआई राजबन में सीमेंट ढुलाई कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को सिरमौर ट्रक ऑरपेटर सोसायटी को दो दर्जनों वाहनों की डिमांड मिली। इसके बाद चौथे दिन माल ढुलाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिछले तीन तीन माह से राजबन इकाई में माल ढुलाई विवाद चल रहा था। इससे इकाई प्रबंधन को भी काफी क्षति उठानी पड़ी। मंगलवार से ढुलाई का कार्य फिर से शुरू हो गया है। सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रक ऑपरेटर सोसायटी को इस वर्ष माल ढुलाई का कंपनी से टेंडर मिल गया था। पिछले कुछ दशकों से सीसीआई राजबन इकाई में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी माल ढुलाई कार्य करती आ रही थी। मल्टीएक्सल यूनियन को टेंडर मिलने के बाद विवाद पैदा हो गया। ट्रांसपोर्टरों ने इसका विरोध किया। कंपनी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और घेराव तक भी हुआ। इसके बाद मल्टीएक्सल ट्रक ऑपरेटर सोसायटी उच्च न्यायालय में चली गई। आदेश मिलने के बाद जिलाधीश सिरमौर ने राजबन इकाई के आसपास धारा-144 लगा दी थी। कुछ माह तक पुलिस सुरक्षा में यूनियन के वाहनों को हरियाणा और उत्तराखंड सीमा तक भेजा गया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में लगे जवानों के लाखों के बिल पेंडिंग होने पर विवाद चला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के सिरमौर प्रवास के दौरान ट्रक आपरेटर संघ ने ट्राला यूनियन की वैद्यता पर प्रश्न उठाए थे। जिला स्तरीय कमेटी के गठन के बाद एसडीएम पांवटा ने सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रक ऑपरेटर सोसायटी का पंजीकरण रद्द कर दिया था। अब विगत 10 अगस्त से सीसीआई इकाई ने निर्णय लिया कि नई टेंडर प्रक्रिया को एक माह का समय लगेगा। इस दौरान पूर्व की भांति मल्टीएक्सल सोसायटी को 70 फीसदी और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी पांवटा को 30 फीसदी सीमेंट ढुलाई कार्य मिलेगा। लेकिन, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी ने मान्यता रद्द होने वाली सोसायटी को ढुलाई कार्य का विरोध किया। विरोध स्वरूप राजबन इकाई से ढाई किमी दूरी पर टेंट लगा कर ढुलाई कार्य के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। तीन दिन तक माल ढुलाई
विज्ञापन

कार्य बंद रहा। इकाई से रोज 500 से 600 टन सीमेंट का होने वाला डिस्पेच बंद रहा। अब, मंगलवार से सीसीआई राजबन ने सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन को माल ढुलाई की डिमांड भेज दी है। इसके बाद फिर से माल ढुलाई कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि मंगलवार को सीसीआई इकाई प्रबंधन से दो दर्जन वाहनों की डिमांड मिल गई है। इसके बाद इकाई से सीमेंट की माल ढुलाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed