फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दवाइयों के सैंपल फेल होना चिंताजनक : आरएम रमौल

दवाइयों के सैंपल फेल होना चिंताजनक : आरएम रमौल

Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दवाइयों के सैंपल फेल होना चिंताजनक : आरएम रमौल
दवाईयां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर नागरिक कल्याण समिति ने राज्य में कुछ दवाइयों के सैंपल लगातार फेल होने पर गहरा रोष प्रकट किया है। समिति का कहना है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सरकार व संबंधित विभाग को ऐसी इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
समिति की एक बैठक लोनिवि विश्राम गृह पांवटा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरएम रमौल ने कहा कि हाल ही में जो लिस्ट आई है, उसमें पांवटा क्षेत्र की दो दवा इकाइयां भी शामिल हैं जिनके सैंपल फेल हुए हैं। यह बेहद चिंता की बात है। कई इकाइयां तो ऐसी हैं जिनके सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। बावजूद इसके दवाइयों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद राजेंद्र मोहन रमौल, एमएस कैंथ, शक्ति सिंह, एनडी सरीन, एनएन खतरी, बीडी भारद्वाज व एमएल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रदेश ड्रग कंट्रोलर को ऐसी दवा इकाइयों को चिन्हित करना चाहिए। आम जनता के बीच ऐसी घटिया दवाइयां पहुंचने से रोकना आवश्यक है। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान सिरमौर में बढ़ते सड़क हादसों पर भी चिंता जताई गई। उन्होंने इन हादसों को कम करने के लिए सरकार से कदम उठाने की बात कही। साथ ही पोस्ट ऑफिस में 10 रुपये का पोस्टल आर्डर नहीं मिलने पर भी रोष प्रकट किया। इस अवसर सिरमौर नागरिक कल्याण समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed