{"_id":"5af5aacd4f1c1bdd408b46f8","slug":"141526049485-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस उगाकर बढ़ाए अतिरिक्त आय: ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस उगाकर बढ़ाए अतिरिक्त आय: ललित
Updated Fri, 11 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में बेंबू परियोजना के लागू होने से किसानों की आर्थिकी में सुधार होने के साथ-साथ बेरोजगार युवा बांस पर आधारित फर्नीचर उद्योग स्थापित कर इससे संबंधित सामग्री बनाकर स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका कमा सकते हैं। उपायुक्त ललित जैन ने बेंबू परियोजना को लागू करने के मकसद से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर की जलवायु बांस उत्पादन के लिए अनुकूल है। बांस की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों के अलावा जिला के अन्य लोगों को भी बांस के पौधे लगाने चाहिए। उपायुक्त ने वन, कृषि तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला सिरमौर में इस परियोजना को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए डॉ. वाईएस परमार वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी के विशेषज्ञों का सहयोग करें। उन्होंने डॉ. वाईएस परमार वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी के विशेषज्ञ से आग्रह किया कि वह 15 जून तक इस परियोजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर उन्हें भेजें।
इस अवसर पर डॉ. वाईएस परमार वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी के डॉ. डीआर भारद्वाज, एसएमएस उद्यान सतीश शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार, वन मंडलाधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
---------------