फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बुजुर्ग योगराज गुप्ता और देवी सहाय सम्मानित

बुजुर्ग योगराज गुप्ता और देवी सहाय सम्मानित

Wed, 09 May 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग योगराज गुप्ता और देवी सहाय सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर ने बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मास्टर सोमचंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि श्याम चंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश ने किया। सर्वप्रथम संगठन के महासचिव दलीप सिंह वर्मा ने कार्यवाही रिपोर्ट पेश की। इसके बाद संतराम शर्मा ने सम्मानित किए जाने वाले सेवानिवृत्त अध्यापकों का ब्योरा सभागार में रखा। उसके बाद देवीचंद शास्त्री, योगराज गुप्ता, नीना कौशिक, श्याम चंद शर्मा, मास्टर सोमचंद ने अपने विचार प्रकट किए। इसके बाद 80 वर्ष पूर्ण कर चुके योगराज गुप्ता व देवी सहाय शास्त्री को मुख्यातिथि मास्टर सोमचंद ने शॉल व स्मृति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उसके बाद संगठन ने अपनी मांगों पर चर्चा की। रणदेव राजा ने सरकार से मांग की कि 4.9.14 का लाभ वर्ष 2006 से दिया जाए तथा 5,10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि को पेंशन वेतन में शामिल किया जाए। इस दौरान अशोक शर्मा, सुखा मोहिल, ओमलता कालरा, प्रेम कश्यप, भूषण कुमार, ताराचंद को भी सम्मानित किया गया। इसमें 50 से अधिक सेवानिवृत्त अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed