फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तारकोल वाली सड़क पर सीमेंट से भरे जा रहे गड्ढे

तारकोल वाली सड़क पर सीमेंट से भरे जा रहे गड्ढे

Fri, 12 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तारकोल वाली सड़क पर सीमेंट से भरे जा रहे गड्ढे
ख्‍ाराब सड़क - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ऐतिहासिक शहर नाहन की खस्ताहाल सड़कों पर सफर करते हुए अब हिचकोले नहीं लगेंगे। न ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा रहेगा। लोनिवि और नगर परिषद ने खस्ताहाल हुई सड़कों के गड्ढों को सीमेंट से भरना शुरू कर दिया है।

दोनों ही विभागों के कर्मचारी इन दिनों शहर में सड़कों के गड्ढों को भरने में जुटे हुए हैं। तारकोल से हुई टारिंग वाली सड़क पर सीमेंट लगना अटपटा जरूर लग रहा है लेकिन आईपीएच की पाइप लाइनों में हो रही लीकेज की वजह से फिलहाल टारिंग नहीं की जा रही है। लीकेज बंद करने पर विभाग इन सड़कों पर टारिंग का कार्य करेगा।
विज्ञापन


नाहन शहर की सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। बस स्टैंड से लेकर गुन्नूघाट तक की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। नया बाजार की भी यही हालत है। ‘अमर उजाला’ ने आठ जनवरी के अंक में ‘बदल गई सरकार, अब तो सुधारो सड़क के हालात...’शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए लोनिवि और नगर परिषद ने सड़क की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया है। बस स्टैंड से गुन्नू घाट तक की सड़क लोनिवि के अधीन है। इस सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों को लोनिवि ने सीमेंट से भरने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि इस सड़क पर आईपीएच की पेयजल लाइन में लीकेज है। यहां टारिंग करने का कोई फायदा नहीं। इस बारे में आईपीएच को पत्राचार भी किया गया है। फिलहाल, सड़क की दशा सुधारने के लिए गड्ढों को सीमेंट से भरा जा रहा है। उधर, नया बाजार में भी नगर परिषद ने गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि शहर की सड़कों की खस्ताहालत को सुधारने का कार्य आरंभ किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed