फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गैस सिलिंडर महंगा, नाहन में अब 746 रुपये में मिलेगा सिलिंडर

गैस सिलिंडर महंगा, नाहन में अब 746 रुपये में मिलेगा सिलिंडर

Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर महंगा, नाहन में अब 746 रुपये में मिलेगा सिलिंडर
गैस सिलिंडर महंगा, नाहन में अब 746 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन

गैर सब्सिडी उपभोक्ताओं को 42.50 रुपये अधिक चुकाने होंगे दाम
ज्यादा पैसे लें तो गैस एजेंसी में आकर करें शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। सरकार ने सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी हैं। नाहन शहर के उपभोक्ताओं को मार्च माह में सिलिंडर के अधिक दाम चुकाने होंगे। नई गाइड लाइन के अनुसार मार्च माह में गैस सिलिंडर की कीमत 746.50 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि फरवरी माह में इसकी कीमत 704 रुपये थी। ऐसे में गैर सब्सिडी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 42.50 रुपये अधिक दाम चुकाने होंगे। जबकि सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को भी डिलीवरी मैन को अधिक राशि देनी होगी।

गैस एजेंसी नाहन के प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने गैस देरी से मिलने और ज्यादा पैसे लेने की शिकायतों के मद्देनजर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को उचित दामों पर सही समय पर गैस मिल सके। एजेंसी प्रभारी ने कहा कि मार्च माह में शहर और आसपास के हिस्सों में डीबीटीएल का सिलिंडर सब्सिडी के साथ 746.50 रुपये में मिलेगा। जबकि पिछले माह इसकी कीमत 704 रुपये थी। उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलिंडर पर अब 234.94 पैसे रुपये सब्सिडी मिलेगी। जबकि पिछले महीने उपभोक्ताओं को एक सिलिंडर पर 194.52 रुपये की सब्सिडी मिली थी। उपभोक्ता स्लिप के आधार पर डिलीवरी मैन को पैसे का भुगतान करें। उपभोक्ता बिना गैस रसीद के डिलिवरी मैन को पैसे का भुगतान न करें। साथ ही डिलिवरी मैन से गैस की कॉपी पर गैस मिलने की एंट्री अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर डिलीवरी मैन उपभोक्ताओं से ज्यादा पैसे ले रहा है, तो वह गैस एजैंसी में सीधे आकर और दूरभाष नंबर 01702-2601 पर सीधे शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अब आईवीआरएस नंबर 9882554411 पर कॉल कर सिलेंडर बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed