फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खेत में मिला अधेड़ का शव

खेत में मिला अधेड़ का शव

Thu, 16 Aug 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेत में  मिला अधेड़ का शव
demo pic
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के तहत वीरवार दोपहर को सैनधार क्षेत्र की दीद बगड़ पंचायत के मझाई गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। खेत में  संदिग्ध अवस्था में बरामद व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही रेणुका थाने के एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मंझाई निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि सोहन सिंह की मौत फिसलकर गिरने से हुई है। रेणुका पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed