फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेयजल टंकियों की सफाई नहीं की तो कटेगा कनेक्शन

पेयजल टंकियों की सफाई नहीं की तो कटेगा कनेक्शन

Tue, 08 May 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पेयजल टंकियों की सफाई नहीं की तो कटेगा कनेक्शन
mobile tower in water tank - फोटो : AmarUjala
हितेश शर्मा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
गर्मियों के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के लिए आईपीएच महकमा अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को घरों के पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि गर्मियों में जलजनित रोगों से बचाव किया जा सके। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए एक तय समय सीमा भी दी है। यदि उपभोक्ता 15 मई तक अपनी पेयजल टंकी की सफाई नहीं करता है तो उसका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
उपभोक्ता को बाकायदा स्वच्छता प्रमाण पत्र भी विभाग के कार्यालय में जमा करवाना होगा। यह स्वयं सत्यापित होगा, जिसके नाम पानी का कनेक्शन जारी किया गया है। इसके लिए किसी अथॉरिटी के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। विभाग का संदेश उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए शहर में एक वाहन दौड़ाया जा रहा है। वाहन में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को विभागीय सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

लाउड स्पीकर के जरिए साफ तौर पर हिदायत दी जा रही है कि यदि स्वच्छता प्रमाण पत्र विभाग के कार्यालय में जमा नहीं करवाया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
शहर में हैं 10 हजार कनेक्शन
50 हजार के करीब आबादी वाले जिला मुख्यालय नाहन में 10 हजार के करीब घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन हैं। दिनोंदिन शहर की आबादी बढ़ रही है। अधिकांश मकान मालिकों ने अपने घरों को किराये पर दे रखा है। सिरमौर के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी कामकाज व उच्च शिक्षा के सिलसिले में नाहन में ही रह रही है।

--
विभाग करेगा औचक निरीक्षण--
विभाग के अधिकारी 15 मई के बाद किसी भी टंकी का निरीक्षण कर सकते हैं। यदि इस दौरान भंडारण टैंक की सफाई नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। गर्मियों में बीमारी की आशंका ज्यादा बढ़ने के कारण विभाग ने यह मुहिम चलाई है। उपभोक्ता टंकी की सफाई के बाद क्लोरीन डालकर पानी को पीने योग्य बना सकते हैं। पानी की स्वच्छता का ध्यान न रखने वाले उपभोक्ता के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
- आशीष राणा, सहायक अभियंता, सब डिविजन नाहन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed