फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका से यादगार पलों को कैद कर लौटेंगे पर्यटक

रेणुका से यादगार पलों को कैद कर लौटेंगे पर्यटक

Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेणुका से यादगार पलों को कैद कर लौटेंगे पर्यटक

विज्ञापन
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
धार्मिक पर्यटन नगरी रेणुका घूमने आने वाले पर्यटक अब यहां से यादगार पलों को साथ लेकर लौट सकेंगे। वन्य प्राणी विभाग रेणुका मिनि जू में पाए जाने वाले जानवरों के प्रतीक चिन्ह वाली करीब दो दर्जन वस्तुओं की बिक्री करेगा जिसको लेकर रेणुका-जू में एक सविनर दुकान तैयार कर ली गई है। 15 दिनों के भीतर ही यह सामग्री इस दुकान में मुहैया करवा दी जाएगी। दुकान में बिकने वाली तमाम वस्तुओं में रेणुका सेंचुरी का एक आकर्षक लोगो भी अंकित होगा जिसको विशेष आर्डर पर तैयार किया जा रहा है।
हालांकि इन वस्तुओं की दरें बाजार भाव से महंगी हो सकती हैं लेकिन यह सभी वस्तुएं रेणुका घूमने की यादों को तरो ताजा करती रहेंगी। शुरूआती दौर में वन्य प्राणी विहार ऐसी करीब 25 वस्तुओं को इस दुकान में बेचेगा जिसके बेहतर परिणाम आने के बाद इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। विभाग ने इस दुकान को सविनर शॉप का नाम दिया है जो परिक्रमा मार्ग के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई है।
विज्ञापन

इस दुकान में बिकने वाली वस्तुओं में की-रिंग, लॉकेट, मोबाइल व एटीएम कवर, टी-शर्ट, जैकेट, बेल्ट, पर्स, बैग, कप, मग, कांच के गिलास व क्राकरी आदि 25 वस्तुएं शामिल हैं। जिन पर रेणुका सेंचुरी का लोगो लगा होने के साथ-साथ शानदार हिरण, काला भालू व तेंदुआ आदि रेणुका मिनि जू में पाए जाने वाले सभी जानवरों के चित्र व प्रतीक चिन्ह अंकित होंगे। जो पर्यटकों को हमेशा रेणुका की याद दिलाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन्य प्राणी विभाग रेणुका के आरओ अश्वनी कुमार ने बताया कि मिनि जू रेणुका के प्रवेश द्वार पर सविनर शॉप खोलने का निर्णय लिया है। दुकान तैयार कर ली गई है। दुकान में जानवरों के प्रतीक व यादगार चिन्हों को दर्शाती वस्तुओं को बेचा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed