{"_id":"5aec79b94f1c1bea118b523b","slug":"131525447097-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा हरिपुरधार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ा हरिपुरधार मेला
Updated Fri, 04 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain in June
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह/ नौहराधार (सिरमौर)।
हरिपुरधार में आयोजित मां भंगायणी मेले का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे बारिश शुरू हुई जो लगातार तीन बजे तक जारी रही। भारी बारिश व ओलावृष्टि होने के कारण मेले में आए लोग मायूस हो गए। बारिश ने मेले में आयोजित खेल स्पर्धाओं को भी बाधित कर दिया। सुबह 9 बजे खेल स्पर्धाओं को समय पर शुरू किया गया लेकिन दो घंटे बाद ही बारिश की ऐसी झड़ी लगी कि खेल स्पर्धाएं बीच में ही रुक गईं।
इसके अलावा मेले में शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या भी रखी गई थी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए स्कूली बच्चे और लोक कलाकार लंबे अरसे से तैयारी कर रहे थे लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर भी पानी फेर दिया। बारिश के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित करने पड़े जिसके चलते चारों ओर मायूसी ही नजर आई।
विज्ञापन
--बाक्स
500 से अधिक दुकानदार मायूस
मौसम की बेरुखी की मार मेले में दुकान लगाए बैठे 500 से अधिक दुकानदारों को भी झेलनी पड़ी। दुकानदारों ने महंगे प्लॉट लिए हुए थे जिसका खर्चा भी वह ढंग से नहीं निकाल पाए। कमाना तो दूर की बात रही। एक तो लोग पहले भी मेले में कम पहुंचे। रही सही कसर मेले के दूसरे दिन पड़ी बारिश ने पूरी कर दी। व्यापारियों को मेले से बहुत नुकसान उठाना पड़ा। जबकि इस मेले में कमाई करने के उद्देश्य से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड आदि राज्यों से लोग आए थे।
विज्ञापन
समापन समारोह पर टिकी अब नजरें
मेले में कमाई के उद्देश्य से हरिपुरधार पहुंचे व्यापारियों की नजरें अब शनिवार पर टिकी हैं। शनिवार को मेले का समापन होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के स्वागत में पहुंची भीड़ जरूर खरीदारी कर उनको नुकसान होने से बचाएगी। दुकानदार सरजू, हितेंद्र, लखन यादव ने बताया कि शनिवार को मेले में लोगों की भीड़ जुटने से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। शुरूआती दो दिनों में कारोबार मंदा रहा।