{"_id":"5ae9cc5a4f1c1b87098b76a2","slug":"131525271642-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूदाना गांव लगेंगे बोरवेल, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूदाना गांव लगेंगे बोरवेल, काम शुरू
Updated Wed, 02 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट---
रूदाना गांव लगेंगे बोरवेल, काम शुरू
ग्रासमीणों को घोड़ों पर नहीं ढोना पड़ेगा पानी
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
आदेश शर्मा
राजपुर (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा पंचायत के रूदाना में अब पानी का संकट नहीं रहेगा। गांव में चल रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए गांव में बोरवेल लगाए जा रहे हैं। इसका कार्य भी आरंभ हो गया है। गांव में पहुंची बोरिंग मशीन से जगह-जगह बोरवेल को स्थान चिन्हित कर खुदाई का कार्य आरंभ हो गया है। बोरवेल की खुदाई के बाद गांव के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी।
गौरतलब है कि गांव में वर्षों से पानी का संकट चल रहा है। कई बार सरकार, पंचायत और विभाग को अवगत कराया जाता रहा लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। लोग घोड़ों व खच्चरों पर पानी ढोकर गांव तक पहुंचाते हैं। ‘अमर उजाला’ ने मार्च महीने में रूदाना में चल रही पानी की किल्लत को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके अलावा लगातार पानी की इस समस्या को फालोअप के रूप में प्रकाशित किया जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आईपीएच विभाग ने गांव में बोरवेल लगाने की कवायद शुरू कर दी है।
बोरवेल लगाने के लिए चिन्हित की गई जगह पर खुदाई भी आरंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, बनौर पंचायत प्रधान सुनील चौहान, बलबीर सिंह, देवराज, सुमेर चंद भंडारी, शांति पंवार, अमर सिंह पंवार, केहर सिंह चौहान, कल्याण सिंह पंवार, मामराज चौहान ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से एक बार नहीं बल्कि कई बार प्रकाशित किया। तब कहीं जाकर संबंधित विभाग नींद से जागा।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी एवं आईपीएच अधिशासी अभियंता एके धीमान का भी गांव में बोरवेल लगाने के लिए आभार जताया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बोरिंग का कार्य आरंभ किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
------------भारद्वाज