फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन विभूतियां सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन विभूतियां सम्मानित

Mon, 30 Apr 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन विभूतियां सम्मानित
अमर उजाला
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अखिल भारतीय कोली समाज की जिला सिरमौर इकाई ने सोमवार को नाहन में समुदाय के उत्थान में अहम योगदान देने वाले प्रो. बलबीर सिंह, रामस्वरूप चौहान व मनीराम पुंडीर को सम्मानित किया। उन्हें विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौका था महात्मा बुद्ध की 2562वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन का।
नाहन के प्रताप सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान भगत राम पुंडीर ने की। इस अवसर विस अध्यक्ष ने कोली समाज के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण भी किया जिसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंच संचालन दीन दयाल वर्मा व उपेंद्र तोमर ने किया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही देश का विकास किया जा सकता है। यदि एक भी समुदाय छूट गया तो देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख तथा ऐच्छिक निधि से कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की।
इससे पूर्व पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उच्च शिक्षा हासिल करने तथा संगठित होने का आह्वान किया। प्रो. बलबीर सिंह व रामस्वरूप चौहान ने लोगों से सामाजिक कुरीतियां दूर करने व उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर चौहान ने बुद्ध जयंती के साथ-साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर भी बल दिया। उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की कि वर्तमान में जब ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय के लोगों के साथ जातीय भेदभाव की घटना सामने आती है तो संगठन उसके पक्ष में आने की अपेक्षा ढुलमुल रवैया अपनाए रहता है।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लाल सिंह व मनीष चौहान ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान दलीप सिंह वर्मा, अशोक विक्रम, श्यामा, सरोज, हृदय राम, संजय चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed