फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में 14 अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तरीय बैशाखी मेला

राजगढ़ में 14 अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तरीय बैशाखी मेला

Mon, 09 Apr 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में 14 अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तरीय बैशाखी मेला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैशाखी मेला नेहरू मैदान राजगढ़ में 14 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा जिसमें उपायुक्त ललित जैन मुख्यातिथि होंगे। मेले का समापन 16 अप्रैल को होगा। इसमें वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। जबकि विधायक सुरेश कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि मेेले में तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 14 अप्रैल को स्थानीय कलाकारों के साथ कृष्णवर्मा, कुमार साहिल व देवेंद्र ठाकुर स्टार कलाकार होंगे। 15 अप्रैल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त मोहम्मद दानिश, विक्की राजटा व राजेश मलिक स्टार कलाकार होंगे। जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ गीता भारद्वाज, सुरेश शर्मा व राजीव राजा स्टार कलाकार होंगे।
विज्ञापन

मेेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल होगा, जिसमें प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ के नामी पहलवान भाग लेंगे। मेले में पहली बार माली की राशि बढ़ाकर 31 हजार रुपये की गई है, जबकि माली के उपविजेता को 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed