{"_id":"5a52298d4f1c1b346f8b576d","slug":"131515334029-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मेडिकल बिलों के लिए धनराशि का हो प्रावधान: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मेडिकल बिलों के लिए धनराशि का हो प्रावधान: चौहान
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ नाहन ने प्रदेश सरकार से मेडिकल भत्ते के भुगतान के लिए राशि का प्रावधान करने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक बैठक हिंदू आश्रम नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता संघ प्रधान राम स्वरूप चौहान ने की।
इस मौके पर सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने पर आभार प्रकट किया। प्रधान रामस्वरूप चौहान ने कहा कि सरकार के इस त्वरित फैसले से संघ में आस जगी है कि उनकी लंबित मांगे पूरी होंगी। इस दौरान संघ की मांगों को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार पेंशन विसंगति 1-4-2013 की बजाए 1-1-2006 से दूर करना, जिनका सेवाकाल 33 वर्ष से कम रहा उनको 1-1-2006 से अंतरिम मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन अदा करना है।
रामस्वरूप चौहान ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबे समय से रुके पड़े हैं जिनका भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए जल्द से जल्द राशि का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने नाहन बाजार में बेखौफ दौड़ रहे वाहनों पर गहरी नाराजगी प्रकट की। चौहान ने कहा कि दोपहिया वाहन प्रतिबंध के बावजूद शहर के बाजार में लगातार प्रवेश कर रहे हैं जिससे लोगों को खरीदारी में मुश्किल हो रही है। कई बुजुर्ग भी घायल हो चुके हैं। जबकि यातायात पुलिस इस दिशा में कुछ काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
बैठक में नगर परिषद नाहन से शहर में पार्किंग संख्या में बढ़ोतरी करने की भी मांग की गई। इस मौके पर महेश चंद, रवि शर्मा, नीना कौशिक, ओम प्रकाश, कुलभूषण, कपिल गौत्तम, धनवीर परमार, राजेश कुमार, प्रेमलता, भूवनेश्वरी देवी, इंद्रजीत शर्मा, अशोक विक्रम, महेंद्र सिंह, चमन लाल, रमेश , दौलत राम, मेहरदत्त, अनिल ठाकुर, ओपी सरीन व हीरा सिंह आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।