{"_id":"59e758044f1c1bd0538b82e0","slug":"131508333572-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए सजे बाजार, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए सजे बाजार, प्रशासन अलर्ट
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
दीवाली शॉपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। दीपों का पर्व दिवाली के लिए सिरमौर के बाजार सज गए हैं। आतिशबाजी, मिठाइयों और अन्य सजावटी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार को बाजारों में खूब रौनक रही। पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। किसी भी तरह के अग्निकांड की घटना से निपटने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
जिला सिरमौर के राजगढ़, सराहां, शिलाई, पांवटा साहिब, ददाहू और नाहन में प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने दो टूक हिदायत दी है कि पटाखों की बिक्री उसी स्थान पर होगी, जो प्रशासन ने चिन्हित किए हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पटाखे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं को अपने स्टॉल के साथ पानी और रेत की माकूल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। पटाखा बिक्री स्थल पर किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ नहीं बिकेंगे। उधर, अग्निशमन विभाग ने प्रत्येक पटाखा बिक्री स्थल पर अपने-अपने दमकल वाहन तैनात कर दिए हैं। इमरजेंसी के लिए विभागीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। चौगान मैदान में दमकल विभाग ने एहतियातन तौर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं।
विज्ञापन
बाक्स---
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नाहन चौगान मैदान में दमकल विभाग की एक गाड़ी 24 घंटे तैनात की गई है जो अग्निकांड एवं किसी भी अप्रिय घटना के दौरान तत्काल, बचाव एवं राहत कार्य करेगी। एसडीएम कृतिका कुल्हारी ने बताया कि चौगान मैदान के चारों ओर के फायर हाईड्रेंट को चालू रखने एवं दमकल विभाग को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।