फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जीएनएम स्कूल का दबदबा कायम

जीएनएम स्कूल का दबदबा कायम

Sun, 15 Oct 2017 06:19 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
जीएनएम स्कूल का दबदबा कायम
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन

कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा का दबदबा रहा। स्कूल के खिलाड़ियों ने 27 गोल्ड समेत कुल 60 पदक पर कब्जा जमा कर छठी बार नॉर्थ जोन में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है। स्कूल के 7 छात्र और 14 छात्राओं का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। नवंबर 2017 में छतीसगढ़ के रायपुर में नेशनल प्रतियोगिता होगी।



गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ में कलस्टर स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता हुई जिसमें अंडर-14, अंडर-17 छात्र वर्ग व अंडर-19 वर्ग में स्कूल ने छठी बार ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य ने टीम कोच गुरनाम सिंह, किरण जस्सल व दिदार सिंह समेत स्कूल टीम खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्कूल पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन



नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित मिशन स्कूल के 20 छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ी नवंबर 2017 को छतीसगड़ रायपुर में नेशनल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed